भभुआ, जुलाई 29 -- Bhabua News: ऑटो में बैठी छात्रा को ले जाया गया था हाटा, होश आने पर बहन के घर पहुंची परिजनों के साथ चांद थाना पहुंचकर पुलिस अधिकारी को दी घटना की जानकारी (पेज तीन) चांद, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बहुअरा कॉलेज से पढ़कर बुधवार को अपने घर के लिए निकली छात्रा को महिलाओं ने नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दिया। महिलाओं ने उसे ऑटो से लेकर चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा बाजार चली गई थीं। जब उसे होश आया तो ऑटो में कोई नहीं था। दुकान के बोर्ड को पढ़ा तो उसे पता चला कि वह हाटा बाजार में है। वह वहां से भागकर अपनी बहन के घर चली गई और घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर चांद थान पहुंचे और पुलिस अधिकारी को सारा वृतांत सुनाया। परिजनों द्वारा पीड़ित छात्रा का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

मामले की जानकारी परिजनों से मिली जानकारी...