भभुआ, अक्टूबर 15 -- Bhabua News: कैमूर से शराब और कार संग दंपती को किया गिरफ्तार भभुआ। बड़ौरा चेकपोस्ट से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 97 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार कर कार को अपने कब्जे में लिया। उत्पाद थानाध्यक्ष गुंजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में रोहतास जिला के कोचस थाना क्षेत्र के चाणक्य नगर वार्ड 14 निवासी रविंद्र गुप्ता एवं पत्नी ललिता देवी शामिल हैं। दोनों कार से यूपी से शराब लेकर आ रहे थे। जांच के दौरान दोनों पकड़े गए। दो नाबालिग बच्चों को विधि निरूद्ध किया गया है। कैप्शन- कैमूर जिला के बड़ौरा चेकपोस्ट के पास शराब के साथ गिरफ्तारी के बाद आरोपित दंपती और उत्पाद विभाग की पुलिस। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : कार से 97.890 लीटर विदेशी शराब बरामद, नालंदा का तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...