भभुआ, सितम्बर 8 -- Bhabua News: एसएनसीयू वार्ड में 28 दिन तक उम्र के बच्चों को और इससे ज्यादा आयु वर्ग के बच्चों को पीडियाट्रिक वार्ड में किया जा रहा इलाज सर्दी, खांसी व बुखार से पीड़ित तकरीबन 100 बच्चे आ रहे जांच कराने गंभीर बच्चों को एसएनसीयू व पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती कर इलाज कर रहे (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।

बच्चों में निमोनिया के बढ़ते मामले कैमूर में मौसम बदलते ही बच्चे निमोनिया रोग के शिकार होने लगे हैं। इस रोग के तकरीबन 70-80 बच्चे रोजाना स्वास्थ्य जांच व इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाए जा रहे हैं। इनमें से करीब 20 बच्चे गंभीर रह रहे हैं, जिन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा सर्दी-खांसी, बुखार से पीड़ित औसतन 100 बच्चे भी स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में आ रहे हैं। सदर अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों म...