भभुआ, अक्टूबर 15 -- Bhabua News: पुलिस ने कैमूर जिले में चार दिनों में 187.25 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार तस्करों को भिजवाया सलाखों के पीछे भभुआ, मोहनियां, कुदरा में जगह-जगह हेरोइन बेच रहे हैं तस्कर सासाराम और यूपी से तस्कर मंगा रहे हैं हेरोइन की छोटी-बड़ी खेप (पेज तीन की लीड खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। कैमूर में सफेद पाउडर (हेरोइन) के काले कारोबार पर पुलिस का शिकंजा कसता दिखने लगा है। लगातार चार दिनों की कार्रवाई में पुलिस ने 187.25 ग्राम हेरोइन के साथ चार हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया। इस धंधे के तीन बड़े खलीफाओं को भी पुलिस ने मोहनियां से गिरफ्तार किया है। हेरोइन की बरामदगी और तस्करों की गिरफ्तार यह बता रही है कि जिले में हेरोइन का अवैध धंधा ने एक बार फिर पांव पसार लिया है, जो स्थानीय युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। यह भी पढ़े...