भभुआ, जुलाई 30 -- Bhabua News: धान काटने के बाद खाली खेत में दुबारा रोपनी करेंगे बिउरी और सिलौटा के किसान फरवरी के अंत में बिचड़ा और मई में रोपनी कर अब करा रहे हैं धान की कटनी (पेज चार) चांद, एक संवाददाता। कैमूर जिले के चांद प्रखंड में अभी धान की रोपनी बाकी है। लेकिन, कुछ चुनिंदा प्रगतिशील किसान अगेती धान की फसल की कटाई कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कैमूर में रोपनी के साथ कुछ किसान काट रहे धान की फसलकिसानों की समस्याएं जिस खेत से किसान फसल काट रहे हैं, उसमें दुबारा धान की रोपनी करेंगे। इसके लिए उनके द्वारा बिचड़ा भी तैयार कर लिया गया। प्रखंड कृषि समन्वयक कालिका सिंह ने बताया कि चांद प्रखंड में 9415 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती करने का विभाग ने लक्ष्य निर्धारित किया है। अभी तक 75 प्रतिशत रोपनी हो चुकी है। लेकिन, किसान कहते हैं कि जब...