भभुआ, अक्टूबर 10 -- Bhabua News: कैमूर में महिला की संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत रामपुर। बेलांव थाना क्षेत्र के बड़कागांव में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में शनिवार को मौत हो गई। मृतका 19 वर्षीया पिंकी कुमारी बड़कागांव निवासी रवि राम की पत्नी थी। सूचना पर पहुंचे पुलिस अवर निरीक्षक शंभू भगत ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतका के मायके करमचट थाना क्षेत्र के मझियांव निवासी रामनिवास राम व भलुहां के कमलेश कुमार ने गला दबाने से मौत होने की बात कही है। जबकि ग्रामीण राजू कुमार ने बताया कि किसी बात को लेकर शुक्रवार की रात दंपती के बीच विवाद हुआ था। यह भी पढ़ें- Bhabua News: महिला की संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत शनिवार को पति मजदूरी करने चला गया। इस बीच महिला ने गले में फंदा लगा खुदकु...