भभुआ, जुलाई 8 -- Bhabua News: शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज व प्लस टू हाई स्कूल में कार्यक्रम आयोजित वृक्षों को बताया जीवन का आधार, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण की अपील (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर में चल रहे वन महोत्सव सप्ताह बुधवार को संपन्न हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन शहर के शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज और प्लस टू हाई स्कूल में पौधरोपण एवं जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मियों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वृक्षों के महत्व, जल संरक्षण और हरित वातावरण की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- निर्मला कॉलेज में वन महोत्सव मनाया गयाकार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-01 एवं इकाई-02 के संय...