भभुआ, अक्टूबर 23 -- कैमूर में पुलिया के नीचे मिला मिस्त्री का शव Bhabua News: कैमूर में पुलिया के नीचे पानी में डूबने से यूपी के मिस्त्री की मौत झलखोरा के पास एक्सप्रेस-वे निर्माण में सेंटरिंग का करता था काम कोशीनगर के भटही बुजुर्ग गांव का निवासी था, साथियों ने देखा शव रामपुर, एक संवाददाता। करचमट थाना क्षेत्र के झलखोरा के पास स्थित पुलिया के नीचे जमा पानी में डूबने से एक मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक 30 वर्षीय भोली मल्लाह उत्तर प्रदेश के कोशीनगर जिला स्थित रामकोला थाना क्षेत्र के भटही बुजुर्ग गांव का निवासी था। वह अपने 11 साथियों के साथ यहां चल रहे एक्सप्रेस-वे निर्माण में सेंटरिंग का काम करता था। इस घटना की जानकारी मिलने पर संवेदक अमरनाथ जायसवाल मृतक की मां और भाई को उसके गांव से लेकर रामपुर के लिए निकल गए हैं। भोली के साथ सेंटरिंग का काम ...