Bhabua News: कैमूर में खाना खा रही महिला को उड़नेवाले सांप ने डसा
भभुआ, नवम्बर 10 -- Bhabua News: कैमूर में खाना खा रही महिला को उड़नेवाले सांप ने डसा चैनपुर। थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव स्थित अपनी झोपड़ी में बैठकर खाना खा रही एक महिला को उड़नेवाले सांप ने मंगलवार को डस लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता 22 वर्षीया सुनीता देवी चैनपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी चिरंजू राजभर की पत्नी है। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर उत्तर प्रदेश के खोजापुर स्थित अमवा के सती माता मंदिर में झाड़फूंक कराने लेकर चले गये। परिजनों को जब महसूस हुआ कि उसकी तबीयत में सुधार है, तो उसे लेकर अपने घर चले गये। लेकिन, उसकी तबीयत फिर बिगड़ी तो सदर अस्पताल लेकर चले आए। चिकित्सक द्वारा उसे इमरजेंसी में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। महिला के मामा बुल्लू राजभर ने बताया कि इस घटना से वह लोग चिंतित हो गये थे, इसलिए उसे झाड़फू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.