भभुआ, अक्टूबर 25 -- सुरहा घाटी में सड़क दुर्घटना Bhabua News: कैमूर में अनियंत्रित बाइक पत्थर से टकराई, युवक की गई जान सुरहा घाटी में साइकिल सवार को बचाने के दौरान हुई दुर्घटना सदर अस्पताल में नगर थाने की पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र की सुरहा घाटी में साइकिल सवार को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा गई, जिससे बाइक चालक की मौत हो गई। यह घटना रविवार की शाम लगभग 3 बजे की बताई जाती है। मृतक 26 वर्षीय अर्जुन सिंह चैनपुर थाना क्षेत्र के कोइंदी गांव निवासी श्रीभगवान सिंह का पुत्र था। भभुआ के सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि अर्जुन अपने गांव से बाइक से बखारी देवी के लिए जा रहा था। इसी दौरान सुरहा घाटी में वह दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया...