भभुआ, नवम्बर 1 -- Bhabua News: पेज चार की एक नजर खबर कैमूर पहाड़ी के हनुमान घाटी का गेट बनकर तैयार भगवानपुर ,एक संवाददाता। प्रखंड के भभुआ अधौरा मुख्य सड़क के हनुमान घाटी स्थित वन सती माई मंदिर के पास वन विभाग द्वारा करीब 40 लाख रुपए की लागत से गेट बनकर तैयार कराया गया है। इससे हनुमान घाटी की सुंदरता और बढ़ गई है। वन विभाग के इस चेक नाका के कर्मियों का कहना हैं कि इस गेट के अंदर गार्ड रूम, टिकट बुकिंग रूम, शौचालय तथा बाथरूम की भी व्यवस्था बनाई गई है। गेट बनने से पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। फोटो परिचय 01-भभुआ-8-भगवानपुर प्रखंड के हनुमान घाटी में वन विभाग का बनकर तैयार गेट

स्थानीय आयोजन और ग्रामीण समस्याएं लौह पुरुष सरदार पटेल की मनाई गई जयंती भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एकता दिवस क...