भभुआ, अक्टूबर 13 -- स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं पर जोर Bhabua News: कैमूर के 279 स्कूलों में पेयजल की व्यवस्था होगी दुरुस्त भवनहीन विद्यालयों में भवन निर्माण की दी मंजूरी, महिला साक्षरता बढ़ाने पर जोर डीएम ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कई निर्देश, लापरवाही पर वेतन कटेगा भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर जिले के सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त करने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने को लेकर जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को समय सीमा के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा में सामने आया कि जिले के छह विद्यालय भवनहीन और 38 भूमिहीन हैं। वहीं, 279 विद्याल...