भभुआ, अक्टूबर 10 -- Bhabua News: पेंशन की राशि खाता में पहुंचने का मैसेज आते ही खुश हुए पेंशनधारी बोले वृद्ध, अब दुर्गा पूजा में जरूरी सामान खरीदने में नहीं होगी दिक्कत (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैमूर के पेंशनधारियों को नवरात्र व दुर्गापूजा की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को जिले के 181638 पेंशनधारियों के खाते में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 20 करोड़ 44 लाख 74 हजार 100 रुपये लाभुकों के खाते में भेजा। पेंशन की राशि खाते में पहुंचने के बाद मोबाइल पर मैसेज आते ही लाभुक खुश हो गए। बुजुर्गों ने कहा कि अब नवरात्र व दुर्गापूजा में आवश्यक सामानों की खरीदारी करने में सहूलियत होगी। जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित मां मुंडेश्वरी सभागार में डीएम कुमार अनुराग, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक और...