Bhabua News: कैमूर के चैनपुर से शराब के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार
भभुआ, सितम्बर 20 -- Bhabua News: कैमूर के चैनपुर से शराब के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार चैनपुर। थाना क्षेत्र के हजरा पुल के पास से 17 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ उत्पाद पुलिस ने एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। उत्पाद थानाध्यक्ष गुंजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार भभुआ थाना क्षेत्र के बेतरी गांव निवासी परशुराम बिंद के 21 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार है। उन्होंने बताया कि हजरा पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। तभी ऑटो को रोककर जांच की गई, जिसमें शराब मिली। आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कैप्शन- कैमूर के चैनपुर स्थित हजरा पुल के पास से शराब के साथ गिरफ्तारी के बाद रविवार को भभुआ सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने आरोपित को लेकर आई पुलिस। यह भी पढ़ें- Bhabua News: तार पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.