भभुआ, नवम्बर 26 -- Bhabua News: चैनपुर के हुमायूंमर्दन और कुदरा के मेउड़ा मौजा में छात्रावास भवन बनकर तैयार अनुसूचित जाति की 30 हजार से अधिक आबादी वाले प्रखंडों में हो रहा निर्माण 19.62 करोड़ रुपये से तैयार हो रहे छात्रावास 100 छात्रों के आवासन के हर हॉस्टल में सुविधा (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की राह आसान बनाने और पढ़ाई के दौरान आवास की समस्या से निजात दिलाने के लिए कैमूर जिले में चार नए छात्रावासों का निर्माण कराया जा रहा है। चैनपुर, कुदरा, रामगढ़ और दुर्गावती प्रखंड में बन रहे डॉ. भीमराव आंबेडकर कल्याण छात्रावासों से 400 विद्यार्थियों को रहने की सुविधा मिलेगी। प्रत्येक छात्रावास में 100 विद्यार्थियों के रहने की क्षमता होगी। खास बात यह है कि इन छात्रावासों का निर्माण ऐसे प्रखंडों में कराया ...