भभुआ, अक्टूबर 11 -- अधौरा में किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी Bhabua News: पेज चार की खबर कैमूर के अधौरा में लगा किसान मेला, आदिवासी नृत्य पेश किए अग्रहणी किसानों ने अच्छी किस्म के फल और सब्जी की प्रदर्शनी लगाई कृषि वैज्ञानिकों ने कम पानी में अच्छी फसल उत्पादन करने के गुर सीखाए अधौरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय अधौरा में रविवार को किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों महिला-पुरुष किसानों ने भाग लिया। मेले का उद्घाटन अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान ने किया। मेले में किसानों ने अच्छी किस्म की सब्जी और फल की प्रदर्शनी स्टॉल पर लगाए गए थे, जहां कृषि वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार सिंह व अन्य वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को यह बताते सुने गए कि कम लागत व कम पानी में इस तरह की सब्जी व फल का उत्पादन किया जा सकता है। वनवासी से...