Bhabua News: कैमूर के अधौरा में बाइक से गिरकर किशोरी घायल
भभुआ, अक्टूबर 23 -- Bhabua News: कैमूर के अधौरा में बाइक से गिरकर किशोरी घायल अधौरा। स्थानीय हाई स्कूल के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल 14 वर्षीया सुमन कुमारी अधौरा थाना क्षेत्र के बांध टू गांव निवासी शिवाजी यादव की पुत्री है। परिजनों ने बताया कि सुमन अधौरा हाई स्कूल में बाइक से जा रही थी। इसी दौरान वह दुर्घटना का शिकार हो गई। अधौरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। कैप्शन- कैमूर जिले के अधौरा हाई स्कूल के पास बाइक से गिरकर घायल होने के बाद शुक्रवार को भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती किशोरी। यह भी पढ़ें- Bhabua News: भूमि विवाद में सावठ के पांच लोग घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.