Bhabua News: कैमूर की सड़क दुर्घटनाओं में घायल युवक व वृद्ध ने तोड़ा दम
भभुआ, अक्टूबर 22 -- कैमूर में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत Bhabua News: कैमूर की सड़क दुर्घटनाओं में घायल युवक व वृद्ध ने तोड़ा दम नुआंव के गर्रा के वृद्ध और कुदरा के देवराढ़ कला के युवक की मौत मौत की सूचना पर परिजनों में मचा कोहराम, कराया गया पोस्टमार्टम नुआंव/कुदरा, एक संवाददाता। नुआंव और कुदरा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध और युवक की मौत हो गई। मृतकों में नुआंव थाना क्षेत्र के गर्रा गांव निवासी 72 वर्षीय बिलाटन सिंह यादव और कुदरा थाना क्षेत्र के देवराढ़ कला गांव निवासी महेंद्र राम के 26 वर्षीय पुत्र अजय कुमार शामिल हैं। परिजनों के अनुसार, बिलाटन बुधवार की शाम दूध देने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गर्रा के पास बाइक के धक्का से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन गर्रा पीएचसी ले गये। वहां से रेफर करने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.