भभुआ, सितम्बर 10 -- Bhabua News: भभुआ शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के पथ की मरम्मत कराने के लिए राज्य सरकार से मिले 206.715 लाख रुपये सितंबर माह में निविदा प्रक्रिया पूरी कर अक्टूबर से मरम्मत कार्य शुरू होगा अखलासपुर बस पड़ाव पथ में बने गड्ढे को पिछले दिनों विभाग ने भरवाया था (पेज चार की लीड खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। शहर सहित जिले की 19 बदहाल सड़कों की सूरत बदलने की तैयारी है। इसके लिए पथ निर्माण विभाग ने प्राक्कलन तैयार कर लिया है।

सरकार से स्वीकृति सरकार ने राशि भी आवंटित कर दी है। निविदा प्रक्रिया पूरी कर विभाग द्वारा चयनित एजेंसी को कार्यादेश दिया जाएगा, जिसके बाद पथों के जीर्णोंद्धार का कार्य शुरू हो जाएगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सितंबर माह में निविदा प्रक्रिया पूरी कर लेने और अक्टूबर से सड़क में कार्य शुरू हो जाने की ...