भभुआ, अक्टूबर 12 -- कैमूर एफसी की शानदार जीत Bhabua News: कुदरा की टीम को 2-0 से दी शिकस्त, दूसरे हाफ में दागे दोनों गोल तूफान अखलासपुर और ब्राइट कैरियर सहूका के बीच आज होगा मैच (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के जगजीवन स्टेडियम में जिला फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल सुपर लीग चैंपियनशिप-2026 में कैमूर फुटबॉल क्लब, भभुआ ने शानदार जीत दर्ज की। कैमूर एफसी ने स्पोर्ट्स फुटबॉल क्लब कुदरा को 2-0 गोल से पराजित किया। मैच के दूसरे हाफ में एफसी ने दो गोल दाग मुकाबला अपने नाम किया। कुदरा के नीरज, विकास, दीपक और नीतीश ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। कैमूर एफसी के कैफ, गोलू, सोनू, तुफैल और दिलशाद ने बेहतर तालमेल के साथ विपक्षी टीम पर दबाव बनाया। इसी दौरान कैफ अली (जर्सी नंबर 95) ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद...