भभुआ, सितम्बर 29 -- Bhabua News: जिले के 30 किसानों को रोजगार व जीवनयापन के लिए बढ़ाया उत्साह उन्नत नस्लों का चयन, चूजों की देखरेख, आहार तैयार करने की विधि बतायी (पेज चार) अधौरा, एक संवाददाता।

प्रशिक्षण का आयोजन भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान के निर्देश पर अधौरा के कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आयोजित पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इसमें जिले के अनुसूचित जाति के 30 किसानों को प्रशिक्षित किया गया। 'वैज्ञानिक बैकयार्ड मुर्गी पालन' विषय पर उन्हें रोजगार विस्तार करने की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि कम लागत में बेहतरीन और टिकाऊ आजीविका का साधन अपनाकर आय का स्रोत बढ़ा सकते हैं। इसके उपभोग से कुपोषण की समस्या दूर होगी।

आधुनिक तकनीकों का उपयोग मुख्य प्रशिक्षक डॉ. राहुल कुमार द्वारा प्रतिभागियों को मुर्गी पालन की आधुनिक और वैज्ञा...