भभुआ, अगस्त 13 -- Bhabua News: भभुआ। नगर थाना क्षेत्र में किराए पर रहने वाली एक महिला के साथ मकान मालिक द्वारा छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त मामले में पीड़िता ने नगर थाना में मकान मालिक व हथियार का भय दिखाने वाले उसके बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

दुर्घटनाएँ हि.प्र. दुर्घटनाओं में तीन महिला सहित आठ घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में तीन महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों में अजगरा के राम प्रवेश साह, भोखरा के अशोक साह, भभुआ शहर के वार्ड 13 के सरमेन्दर कुमार, वार्ड तीन की विनिता देवी, सैथा के सत्यम कुमार, कोरी के लकी कुमार, डिहरा की प्रभावती देवी व चैनपुर की सिमरन खातून शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया ...