भभुआ, अगस्त 3 -- Bhabua News: पंचायतों के मतदान केंद्रों को मजबूत करने की दी गई जिम्मेदारी अभी सभी प्रखंडों मंडल अध्यक्षों की तैयार नहीं हो सकी है सूची (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। जिला मुख्यालय भभुआ में शहीद भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को प्रखंड अध्यक्षों की बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने की। बैठक में मंडल अध्यक्षों की सूची तैयार की गई। चांद प्रखंड के मंडल अध्यक्षों में जिगिना के राधेश्याम राम, कुड्डी के दिलावर अंसारी, पाढ़ी के रामसिगासन पांडेय, लोहदन के वंशनारायण कुशवाहा शामिल हैं। भभुआ प्रखंड की मनिहारी, रूपपुर, रतवार पंचायत का राहुल पांडेय, डिहरा, कैथी, मिरियां का ददन तिवारी, सोनहन, बहुअन, सिकठी का जितेंद्र राम, रूइयां, डुमरैठ, कोहारी का रामेश्वर खरवार, कुड़ासन, अखलासपुर, बेतरी का शमश...