भभुआ, सितम्बर 7 -- Bhabua News: रामपुर व भभुआ को जोड़नेवाली सड़क से अधिकारी का आते-जाते हैं खजुरा, रामपुर, पसाई, सितमपुरा से होकर भभुआ की ओर जाती है सड़क (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की सोन उच्च स्तरीय मुख्य नहर की से निकली कर्मा वितरणी की पक्की सड़क खराब होने लगी है। इसकी गिट्टी उखड़ने से गड्ढे उभरने लगे हैं। बरसात के इस मौसम में सड़क और खराब होती जा रही है। इस पथ से बस-ट्रक को छोड़कर सभी तरह के वाहनों का परिचालन होता है। वाहनों के दबाव से बरसात के इस मौसम में गिट्टी तेजी से उखड़ रही है। यह सड़क बेलांव-भभुआ पथ में सितमपुरा के पास मिलती है, जो खजुरा, रामपुर, पसाई, सितमपुरा से होकर भभुआ की ओर चली जाती है।

ग्रामीणों की चिंता ग्रामीण इस पथ का उपयोग प्रखंड या जिला मुख्यालय जाने के लिए करते हैं। वह बेलांव बाजार में खरीद-बिक्री करने भी आते है...