भभुआ, जुलाई 10 -- Bhabua News: सुरक्षा दीवार टूटने से वितरणी के तटबंध के कटाव का बढ़ा खतरा पिछले वर्ष की गिरी सुरक्षा दीवार के पास इस साल रखी मिट्टी भरी बोरी (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की करौंदा वितरणी के करौंदा पुल के पास की सुरक्षा दीवार ध्वस्त हो गई, जिसकी लंबाई लगभग 30 फुट थी। दीवार का मलबा वितरणी में गिर गया है। सुरक्षा दीवार टूटने से तटबंध के कटाव का खतरा बढ़ गया है। क्योंकि पानी की धार तेज है। अगर तटबंध का कटाव होता है, तो इससे सड़क भी प्रभावित हो सकती है। पिछले वर्ष भी इसी स्थान पर लगभग 15 फीट सुरक्षा दीवार गिरी थी। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में खबर छपी तब अधिकारियों ने संज्ञान लिया और टूटे हुए हिस्से में मिट्टी भरी बोरी रख पिंचिंग का काम कराया। मतलब कुल 45 फुट सुरक्षा दीवार टूट गई है।

स्थानीय लोगों की चिंता स्थानीय लो...