Bhabua News: एक ही कमरे में संचालित हो रहे दो आंगनबाड़ी केंद्र
भभुआ, सितम्बर 7 -- Bhabua News: केंद्र संख्या 11 के कक्ष में पानी जमा होने से दूसरे में किया गया शिफ्ट बच्चों को बैठने, सेविकाओं को पढ़ाने व अन्य कार्यों में हो रही दिक्कत रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के बेलांव में पिछले 15 दिनों से एक ही कमरे में दो आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा है, जिससे बच्चों को बैठकर पढ़ने, सेविकाओं को पढ़ाने, पोषाहार तैयार करने व अन्य कार्यों में परेशानी हो रही है। बताया गया है कि बेलांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में दो आंगनबाड़ी केंद्र भवन बना है। एक भवन में केंद्र संख्या 11 व दूसरे में केंद्र संख्या 12 का संचालन होता है। लेकिन, इलाके में हुई बारिश के बाद केंद्र संख्या 11 के भवन में पानी जमा हो गया, जिससे उसमें बच्चों की पढ़ाई नहीं हो रही है। इस केंद्र के बच्चों को केंद्र संख्या 12 में शिफ्ट किया गया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.