भभुआ, अगस्त 5 -- Bhabua News: पेज चार की बॉटम खबर एक माह से खुदी पड़ी गली, 55 परिवारों की राह बनी मुसीबत पाइप बिछाने के बाद ठप पड़ा निर्माण, जलजमाव से आवागमन पूरी तरह बाधित गली से गुजरने में बच्चों और बूढ़ों को हो रही है सबसे अधिक परेशानी भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के वार्ड संख्या-2 स्थित गली संख्या-2 में नाली निर्माण के लिए की गई खुदाई अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। गली का एक हिस्सा करीब एक माह से, जबकि दूसरा हिस्सा लगभग 15 दिनों से खुदा पड़ा है। संवेदक द्वारा नाली के लिए पाइप तो बिछा दिए गए हैं, लेकिन इसके बाद निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया।

अधूरे निर्माण का असरबीच-बीच में बारिश का पानी भर जाने से कार्य आगे नहीं बढ़ सका है। नतीजतन करीब 50 से 55 परिवारों का सामान्य जीवन प्रभावित हो गया है। गली में कीचड़, जलजमाव और गहरे ...