भभुआ, अक्टूबर 2 -- Bhabua News: चैनपुर। थाना क्षेत्र के खरिगावां बाजार से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 125 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर सीएनजी टेंपो को जब्त किया। उत्पाद थानाध्यक्ष गुंजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित चंदौली जिला के कंदवा थाना क्षेत्र के कुर्मी गांव निवासी रामधार राम का 26 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार है। अभियान के दौरान ऑटो की जांच की गई तो उसमें छुपाकर रखी शराब मिली। आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

वारंटी की गिरफ्तारी अमांव गांव से वारंटी को गिरफ्तार किया चैनपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने न्यायालय के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बहादुर नोनिया चैनपुर थाना क्षेत्र के अमांव गांव का निवासी है। पुलिस ने चैनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसकी मेडिकल जांच कराने के बाद शुक्रवार को...