भभुआ, अक्टूबर 28 -- ट्रक चालक से कथित वसूली का मामला Bhabua News: ताजा मामले में ट्रक चालक से कथित अवैध वसूली में पुलिस ने एक निजी कर्मी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के पंचरुखिया गांव निवासी लक्ष्मी मालाकार के पुत्र अनिल कुमार (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया है। मामले में मोहनियां थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 27 अक्टूबर की शाम करीब 5:10 बजे गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि उत्पाद जांच चौकी पर एक व्यक्ति ट्रक चालक राज सिंह राणा से पांच हजार रुपये की मांग कर रहा है। चालक उत्तर प्रदेश के झांसी जिले का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, चालक ने डर के कारण उसे 2500 रुपये दे दिए थे। रु...