भभुआ, अगस्त 28 -- Bhabua News: ई रिक्शा के पलटने से वृद्धा घायल भभुआ। सरैयां के पास अनियंत्रित ई रिक्शा के पलटने से एक वृद्ध महिला घायल हो गई। घायल 72 वर्षीया मुनिया देवी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांगोडिह गांव निवासी राजवंश राम की पत्नी है। उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां के चिकित्सक द्वारा उसे भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि मुनिया सुबह में मुंडेश्वरी गई थी। वहां से ई-रिक्शा से अपने घर लौट रही थी। तभी सरैयां के पास ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह घायल हो गई। कैप्शन- कैमूर के मुंडेश्वरी धाम से पूजा-अर्चना कर लौटने के दौरान सरैयां के पास ई रिक्शा पलटने से घायल होने के बाद शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती महिला। यह भी पढ़ें- Bhabua News: दुर्घटनाओं में चार महिला सहित 13 घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...