भभुआ, अक्टूबर 28 -- ई-कचरा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम Bhabua News: कुदरा के सिसवार मध्य विद्यालय परिसर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन चार रंग के डस्टबिन के माध्यम से कचरे के वर्गीकरण की दी गई जानकारी (युवा पेज) कुदरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सिसवार मध्य विद्यालय में ई-कचरा प्रबंधन को लेकर बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें यूथ एंड इको क्लब के सदस्यों एवं अन्य विद्यार्थियों को ई-कचरे के उचित निस्तारण, उसके दुष्प्रभाव और पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं राजेश कुमार सिन्हा ने बच्चों के साथ चर्चा की और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से उनकी जानकारी को परखा। इस दौरान विद्यार्थियों को चार रंग के अलग-अलग डस्टबिन के माध्यम से सूखे कचरे, गीले कचरे, सैनिटरी वेस्ट और ई...