भभुआ, अगस्त 27 -- Bhabua News: श्रावणी उपाकर्म, संस्कृत दिवस तथा महाकवि कालीदास की जयंती भी मनायी जाएगी रंग-बिरंगी आकर्षक राखी से सजे बाजार, खरीदारी के लिए लग रही महिलाओं की भीड़ (पेज चार की फ्लायर खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। इस वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार सुकर्मा योग में मनाया जाएगा। शुक्रवार को निर्विवाद रूप से पूरे दिन रक्षा सूत्र बांधा जा सकेगा। इसमें किसी भी तरह का कोई शास्त्रीय गतिरोध नहीं है। इसी दिन श्रावणी उपाकर्म, संस्कृत दिवस तथा महाकवि कालीदास की जयंती भी मनायी जाएगी। इसकी जानकारी ज्योतिषविद् पंडित वागीश्वरी प्रसाद द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि 27 वर्षों बाद इस साल रक्षाबंधन के दिन भद्राकाल का साया नहीं रहेगा। पूर्णिमा पर आमतौर पर भद्रा रहती है और भद्राकाल में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। यह भी पढ़ें- Begusar...