भभुआ, जुलाई 17 -- Bhabua News: डीईओ ने जारी किया एसओपी, 15 अगस्त तक 100 फीसदी छात्र पंजीकरण का लक्ष्य 20 तक नोडल शिक्षक नामित करने का निर्देश, एचएम व नोडल शिक्षक होंगे जवाबदेह (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले में इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना 2026-27 को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- इंस्पायर अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक भेजें अपने आइडियानवाचार आधारित विचारों का पंजीकरण जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, प्रधानाध्यापकों तथा सरकारी एवं निजी विद्यालयों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिया और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की। विभाग ने सभी विद्यालयों से नवाचार के आइडिया की मांग की है। इसका उद्देश्य कक्षा छह से 12वीं कक्षा तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के नवाचार आ...