भभुआ, अगस्त 14 -- Bhabua News: आमजनों में देश भक्ति की भावना जगाकर शहीदों को किया नमन शिक्षक, अभिभावक, गणमान्यजन व आमजनों ने यात्रा में लिया भाग (युवा पेज) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के मईडांड़ स्थित इंद्रा परशुराम सिंह महाविद्यालय द्वारा शुक्रवार को हर घर तिरंगा के तहत तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मियों, गणमान्यजनों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: इंद्रा परशुराम सिंह कॉलेज के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्राकार्यक्रम का उद्देश्य प्राचार्य डॉ. विजय कृष्ण ने कहा कि यह तिरंगा सिर्फ तीन रंगों के कपड़े नहीं हैं, बल्कि हमारे देश की आन-बान-शान हैं। इस यात्रा का उद्देश्य हमारे भीतर देश भक्ति की भावना को जगाना और उन वीर शहीदों को नमन करना है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर द...