भभुआ, जुलाई 11 -- Bhabua News: डीएलएसए की ओर से मोहनियां में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में बताया (पेज चार) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शनिवार को मोहनियां के ददार स्थित 'वृहत आश्रय गृह में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य यह विशेष शिविर आश्रय गृहों में रहने वाली विधवा महिलाओं के लिए न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने विषय पर केंद्रित था। प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज अनुराग एवं सचिव डॉ. शैल के निर्देश पर आयोजित शिविर का उद्देश्य आश्रय गृह में रह रही बेसहारा, एकल और विधवा महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सजग बनाना और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

कानूनी जानकारी प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता रवींद्...