भभुआ, नवम्बर 14 -- Bhabua News: गुप्त सूचना पर सादे लिबास में पहुंची पुलिस ने डहला मोड़ पर की घेराबंदी, 300 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हेरोइन की खेप की आपूर्ति करने वाले और डिलीवरी लेने वाले की तलाश में जुटी पुलिस (सर के ध्यानार्थ, पेज पांच की लीड खबर) दुर्गावती, एक संवाददाता। तस्करी के धंधे में पुलिस की नजरों से बचने के लिए तस्कर तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। लेकिन, पुलिस की सतर्कता के आगे इस बार तस्कर की चालाकी काम नहीं आई। आलू के झोले में हेरोइन छिपाकर ले जा रहा 70 वर्षीय बुजुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से 300 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपित 70 वर्षीय मुराहु प्रजापति भभुआ थाना क्षेत्र के महेसूआ गांव का निवासी है। इस कार्रवाई ने मादक पदार्थों की तस्करी के...