भभुआ, जुलाई 15 -- Bhabua News: (पेज तीन की पैनल खबर) भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने शहर के एक मुहल्ले में छापेमारी कर आर्म्स एक्ट के नाबालिग आरोपित को गिरफ्तार किया है। नगर थाना के सब इंस्पेक्टर आलोक कुमार वर्णवाल के नेतृत्व में गयी पुलिस टीम ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर सदर अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच कराते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने बताया कि 4 अप्रैल 2025 को जब पुलिस छापेमारी करने गयी तब आरोपी देसी पिस्टल व दो गोली फेंककर भाग गया था।

न्यायालय के तीन वारंटी गिरफ्तार किए गए भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर न्यायालय के तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटियों में नगर थाना क्षेत्र के मेहसुआ गांव निवासी सोनू कुमार, सेमरियां के हीरा मुसहर व करमीचक के विक्रमा बिन्द शामिल हैं। सभी वारंटियों की मेडि...