भभुआ, अक्टूबर 16 -- Bhabua News: रामपुर। प्रखंड के विभिन्न पथों में चालक लहरियाकट बाइक चला रहे हैं। नवरात्र के दौरान बेलांव बाजार में भीड़ लग रही हैं। ऐसे में तेज रफ्तार में लहरियाकट बाइक चलाने से राहगीरों के बीच दुर्घटना होने का डर बना रह रहा है। अक्सर ऐसे बाइकर्स खुद दुर्घटना का कारण बनते हैं। खुद तो जख्मी होते ही हैं, अपने साथ दूसरों को भी घायल कर देते हैं। ऐसे बाइक चालकों को प्रखंड की सड़कों पर रोकने-टोकने वाला भी कोई नहीं है। पुलिस इनके खिलाफ अभियान जरूर चलाती है, ऐसे बाइक चालक पकड़े भी जाते हैं, जुर्माना भी किया जाता है। लेकिन, फिर वह ऐसा ही कृत्य करते हैं। यह भी पढ़ें- Sasaram News: काराकाट की सड़कों पर बेलगाम बाइकर्स का आतंक, हादसे की आशंका से सहमे लोग गुड़ुआ डोहर में नाला निर्माण की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...