भभुआ, अगस्त 14 -- Bhabua News: चौक-चौराहों व दुकानों में तिरंगा, बैज, पट्टी, गुब्बारा की हो रही बिक्री स्कूल-कॉलेजों में हुआ अंतिम पूर्वाभ्यास, आज बच्चे मचाएंगे धमाल भभुआ, नगर संवाददाता। आजादी का जश्न मनाने को लेकर छात्र-युवा में शुक्रवार को गजब का जोश देखने को मिला। बाजारों में चौक-चौराहों व दुकानों में बिक रहे तिरंगा, बैज, पट्टी, गुब्बारा की बिक्री हो रही है। इन दुकानों पर नन्हे-मुन्नों को खरीदारी करते देखा गया। एकता चौक पर चौथी कक्षा का प्रियांशु व राजेश आपस में बातचीत कर रहे थे। वह सुबह में होनेवाली प्रभातफेरी में शामिल होने की चर्चा कर रहे थे। अपनी ड्रेस की सफाई कर आयरन करा लिए हैं। नारा लगाने का पूर्वाभ्यास कराया जा चुका है। जो छात्र पूर्व में प्रभातफेरी में शामिल हो चुके हैं, उन्हें यह कहते सुना गया कि उन्हें नारे याद हैं। बच्चे अप...