Bhabua News: आंध्र प्रदेश की पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
भभुआ, सितम्बर 5 -- Bhabua News: (पेज तीन) चांद। आंध्र प्रदेश के पुट्टुपार्थी थाने की पुलिस ने चांद पुलिस के सहयोग से चोरी मामले के आरोपित को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित काजू राम चांद थाना क्षेत्र के गोई का निवासी है। पुलिस ने चोरी गई राशि में से 46000 रुपए और आईफोन मोबाइल को काजू के पास से बरामद किया। बताया गया है कि पुट्टुपार्थी थाने में एक मामला दर्ज है, जिसमें 4.70 लाख रुपए चोरी करने का आरोप लगाया गया है। उपरोक्त कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त गोई के काजू राम को बनाया गया है। आंध्रप्रदेश की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद काजू को पारगमन हिरासत (ट्रांजिट रिमांड) में लेने के लिए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। उपरोक्त जानकारी थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने दी है।
शराब और बाइक संग आरोपित गिरफ्तार चांद। स्थानीय थाने की पुलिस ने भटानी पुल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.