भभुआ, अक्टूबर 17 -- Bhabua News: चयनित विद्यार्थियों के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग करेगा नि:शुल्क भोजन, वस्त्र, दवा, पुस्तक व अन्य चीजों का प्रबंध तीन नवंबर तक आवेदन लेने की निर्धारित है तिथि, 12 नवंबर को होगी परीक्षा परीक्षा में पास छात्रों का 1-7 दिसंबर तक नामांकन और आठ से पढ़ाई शुरू होगी (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड के नौघरा स्थित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में शिक्षा पाने का सपना देख रहे अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में नौवीं और 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत कैमूर के नौघरा स्थित विद्यालय में भी नामांकन का अवसर मिलेगा।

आवेदन और प्रवेश परीक्षा की त...