भभुआ, अक्टूबर 17 -- नाबालिग लड़की हरियाणा से बरामद Bhabua News: पीड़ित पिता ने घटना के अगले दिन छह जुलाई को थाने में दिया था आवेदन बरामद नाबालिग लड़की के बयान पर आरोपित युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार (पेज तीन) चांद, एक संवाददाता। स्थानीय थाने की पुलिस ने अपहृत नाबालिग लड़की को 16 अक्तूबर को हरियाणा से बरामद किया। मौके से अपहर्ता को भी पकड़कर थाने लेकर पहुंची। लेकिन, पीड़िता के बयान पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि चांद थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता के पिता द्वारा 6 जुलाई 2026 को आवेदन दिया गया है। आवेदन के आधार पर दर्ज मामले में कहा गया है कि 5 जुलाई 2026 की रात 2 बजे अपहरणकर्ता चार लोगों के साथ लाठी-डंडा के साथ उसके घर में घुसा और परिवार के लोगों को जान मारने की धमकी देते हुए जबरन...