भभुआ, सितम्बर 5 -- Bhabua News: समूहों की गतिविधियों का लिया जायजा, समाधान के लिए दिए निर्देश रामपुर के स्वयं सहायता समूह और ग्राम संगठनों का किया निरीक्षण (युवा पेज) रामपुर, एक संवाददाता। जीविका की गतिविधियों की स्थिति जानने के लिए अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (अपर सीईओ) अनन्या सिंह ने शनिवार को रामपुर प्रखंड का भ्रमण किया। उन्होंने जीविका के तहत संचालित स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन और संकुल स्तरीय संघ की गतिविधियों का निरीक्षण किया। समूहों के संचालन और महिलाओं द्वारा किए जा रहे आजीविका कार्यों की जानकारी ली।

महिलाओं की समस्याओं का समाधान उन्होंने जीविका दीदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों के बारे में जानकारी ली। दीदियों ने आजीविका गतिविधियों को आगे बढ़ाने, समूह संचालन तथा अन्य आवश्यकताओं से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं।...