भभुआ, जुलाई 24 -- Bhabua News: पानी की कमी के कारण आथन, सड़की, श्रवणदाग, खरकी, तुरीदाग, पटपर गांवों के किसान अब डाल रहे हैं धान का बिचड़ा ज्यादा बारिश होने से कुछ जगह के गल गए बिचड़ा, कुछ का अंकुर नहीं सका बड़गांव खुर्द, बड़गांव कला, अधौरा, झड़पा, दीघार के बधार में कर रहे रोपनी 3050 हेक्टेयर में धनरोपनी कराने का है लक्ष्य 305 हेक्टेयर में धान का बिचड़ा डालने का लक्ष्य 8654 किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर हैं निबंधित (पेज चार की लीड खबर) अधौरा, एक संवाददाता। कैमूर के मैदानी हिस्सों में जहां धनरोपनी रफ्तार पकड़ ली है, वहीं अधौरा प्रखंड में छिंटपुट रोपनी शुरू हुई है। जबकि कुछ गांवों के किसान अब धान का बिचड़ा डाल रहे हैं। इसका कारण पानी की कमी बतायी गयी है। यहां सिंचाई का पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। खेतीबारी के लिए यहां के किसान वर्षा के पानी पर निर्भर रहते...