Bhabua News: अधौरा और लोहरा थानों का किया निरीक्षण
भभुआ, सितम्बर 5 -- Bhabua News: (पेज चार) अधौरा। एसपी शिखर चौधरी ने शनिवार को लोहरा एवं अधौरा थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, हाजत, आगंतुक पंजी का अवलोकन किया। विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण, वारंट एवं कुर्की निष्पादन, वाहन जांच तथा जन शिकायतों के त्वरित निवारण के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखते हुए पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।
पुलिसिंग सुधार के दिशा-निर्देश पहाड़ी व सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब की अवैध तस्करी रोकने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। जिले में निर्माणाधीन चौधरना थाना, करर थाना, आथन थाना एवं सारोदाग थाना के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई।
राष्ट्रीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.