भभुआ, जुलाई 30 -- Bhabua News: श्रद्धालुओं को मुंडेश्वरी धाम में दर्शन-पूजन करने जाने में हो रही है परेशानी सावन की पहली सोमवारी को गुप्ताधाम से आनेवाले कांवरियों को होगी दिक्कत (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रशासन ने मुंडेश्वरी चौक से न अतिक्रमण हटवाया और न यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैनाती की गई। जबकि गुरुवार से मुंडेश्वरी धाम में श्रावणी मेला शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: अतिक्रमण हटाने को थानेदार को सौंपा पत्रक यातायात व्यवस्था की आवश्यकता इसी चौक से होकर श्रद्धालु व कांवरियों का जत्था मुंडेश्वरी धाम में जाते हैं। ज्यादातर कांवरिये गुप्ताधाम से आते हैं। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है कि कम से कम सावन मास में चौक पर ट्रैफिक या थाने की पुलिस की तैनाती की जानी चाहिए। इससे यातायात व्यवस्था को ठीक रखने तथा भक...