भभुआ, नवम्बर 7 -- कुदरा में सड़क हादसे में युवक की मौत Bhabua News: गंभीर हालत में हायर सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया गया (पेज पांच) कुदरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर कुदरा-भभुआ मोड़ के समीप शनिवार को अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के करमा गांव निवासी नंद सिंह के पुत्र दीपक कुमार सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार सिंह धनतेरस पर खरीदारी करने कुदरा बाजार आया था। खरीदारी कर बाइक से अपने घर लौटने के दौरान वह दुर्घटना के शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को सामुदाय...