भभुआ, अक्टूबर 14 -- सांख्य दर्शन और जीवन का उद्देश्य Bhabua News: श्रीमद्भागवत कथा में श्रीजीयर स्वामी जी महाराज ने समझाया सांख्य दर्शन का महत्व कर्मफल, संयम और परोपकार का दिया संदेश, धन के साथ चरित्र की पवित्रता जरूरी (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। परसियां में चल रहे महायज्ञ में श्री जीयर स्वामी जी महाराज ने भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन की वास्तविक सफलता धन-संपत्ति जुटाने में नहीं, बल्कि धर्म, सदाचार, भक्ति और परोपकार के मार्ग पर चलने में है। धन तभी सार्थक होता है, जब उसका उपयोग परिवार के पालन-पोषण, जरूरतमंदों की सहायता और समाज के कल्याण में किया जाए। भगवान के प्रति सच्चा प्रेम, अच्छे संस्कार और पवित्र कर्म ही मनुष्य को शांति और आध्यात्मिक उन्नति की ओर ले जाते हैं। उन्होंने सांख्य दर्शन की व्य...