भभुआ, अक्टूबर 24 -- Bhabua News: नालंदा, पंचशील, तक्षशिला एवं विक्रमशिला सदनों के विद्यार्थियों ने लिया भाग जोश और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में छात्रों प्रदर्शित की कौशलता (युवा पेज) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। चांद के मानव भारती हेरिटेज स्कूल में कक्षा 2 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए अंतर-सदनीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित हुई, जो खेल, उत्साह, सहयोग और बाल प्रतिभा का सुंदर संगम बनी। नालंदा, पंचशील, तक्षशिला एवं विक्रमशिला सदनों के विद्यार्थियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। मैदान में बच्चों की ऊर्जा, साथियों के लिए प्रोत्साहन और प्रत्येक अंक के लिए उनका संघर्ष देखते ही बनता था। प्रतियोगिता के दौरान यह स्पष्ट दिखाई दिया कि खेल केवल जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि एक-दूसरे को समझने, सामूहिक प्रयास करने, धैर्य रख...