भभुआ, अगस्त 18 -- Bhabua News: भगवानपुर। प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में प्रत्येक शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को अंडा और फल देने की योजना में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है। सूत्रों के अनुसार शिक्षा विभाग के अफसरों द्वारा इस योजना की निगरानी नहीं करने से प्रधानाध्यापक अनदेखी कर रहे हैं। इससे छात्रों को पौष्टिक आहार सही ढंग से नहीं मिल पा रहा है। बीईओ मो. आरिफ आनंद ने कह कि लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षकों की समय पर गैरहाजिरी भगवानपुर। प्रखंड के दूर दराज व पहाड़ी क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों के समय से नहीं पहुंचने की शिकायत मिल रही है, जिससे पठन-पाठन कार्य प्रभावित हो रहा है। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा विभाग के अफसरों द्वारा शिक्षकों की समय से स्कूल में आने की समय की जांच नहीं की जा रही है। बीईओ मो. आरिफ आनंद ने कहा कि ...